वर्दी पर जल्द लगेगा स्टार
Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय देवली में कार्यरत दो हेडकांस्टेबलों को भी पदोन्नति में सफलता मिली है।वे सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
वहीं अब उनकी वर्दी पर एक-एक स्टार लगेगा। जानकारी के अनुसार डीएसपी कार्यालय में कार्यरत हेड कांस्टेबल रामबाबू पारीक और राजेंद्र मेवाड़ा ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त की है। दोनों हेड कांस्टेबल पदोन्नति वर्ष 2021-22 की परीक्षा में सफल हुए हैं। वे जल्द ही सहायक उप निरीक्षक के प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे। इससे पहले भी, देवली थाने में कार्यरत तीन हेडकांस्टेबल सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, देवली सर्कल में करीब सात हेड कांस्टेबल एएसआई बने हैं। इस पदोन्नति पर पारीक और मेवाड़ा को उनके साथी पुलिसकर्मियों ने बधाई दी है।

पुष्कर का यह जीनियस दीपक, जो कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी बोलता है एक दर्जन विदेशी भाषाएं,


