Friday, April 19, 2024
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमहर्षि गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा

महर्षि गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा

“प्रतिभाओं का सम्मान किया”

Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां बुधवार को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज ने बताया कि गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर महिला मंडल द्वारा “सांध्यगीत” 2023 सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

बालक-बालिकाओं द्वारा एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला प्रकोष्ठ द्वारा सामूहिक नृत्य हुआ। गौतम मंदिर में रात 8 बजे 108 दीपों से महर्षि गौतम की आरती की गई। वहीं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। जबकि जयंती पर बुधवार को गौतम मंदिर में हवन हुआ। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गौतम जयंती पर गौतम सेवा सदन में महर्षि गौतम के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके अलावा भामाशाह, 18 प्रतिभाओ सहित वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का सम्मान गया। सभा के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र पंचोली ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा तथा धर्मशाला में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। मुख्य मार्ग पर व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदमल जैन सहित सदस्यों व दूसरी ओर पार्षद लोकेश लक्षकार, सुरेंद्र डीडवानिया की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समाज के लोग नाचते गाते चल रहे थे। मंच संचालन दशरथ शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में ओमप्रकाश शर्मा, सुजीत शर्मा, अमित उपाध्याय, अर्पित जोशी समेत मौजूद थे। 

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d