Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpचुनाव प्रचार ने पकड़ी गति, भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ

चुनाव प्रचार ने पकड़ी गति, भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी समेत निर्दलीय प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रत्याशी और उनके परिजन घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

वहीं बुधवार को विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का दौर भी जारी रहा। इसके तहत वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी मीणा के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की बात कही। प्रत्याशी प्रेम देवी ने भी लोगों की उम्मीद पर खरा उतारने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में नगर पालिका निकाय प्रभारी अनमोल तोमर, निवर्तमान नगर पालिका चेयरमैन नेमीचन्द जैन, भाजपा नेता रणवीर सिंह चौहान, जितेन्द्र चौधरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, योगेंद्र सिंह, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा मीणा, पूर्व पार्षद किशन साहु और पूर्व भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष महेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे। यहां 200 से अधिक वार्डवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here