Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर देवली थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो को सम्मानित किया गया है।
टोंक जिला मुख्यालय पर एक चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला कलक्टर व एसपी समेत अतिथियों ने रजिया बानो को सम्मानित किया। रजिया बानो ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता और जनसंपर्क के क्षेत्र में लगातार काम करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रशंसनीय प्रयास किया है।



