Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी की ट्रेलर की टक्कर से मौत

पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी की ट्रेलर की टक्कर से मौत

घर लौटने से पहले ही थम गई जिंदगी


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित दौलता मोड़ पर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी से सेवानिवृत्त 56 वर्षीय फौजी की मौत हो गई। मृतक पेंशन के 27 हजार रुपए लेकर अपने गांव लौट रहे थे।

तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर खून फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देवली थाना के उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि मृतक रामराज गुर्जर पुत्र गोपी गुर्जर निवासी कंवरपुरा, थाना दूनी हैं। परिजनों व लोगों के अनुसार रामराज देवली में अपनी पेंशन के 27 हजार रुपए लेकर वापस गांव लौट रहे थे। दौलता मोड़ पर पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देवली उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। लोगों ने मृतक के पास से पेंशन की राशि बरामद की, जिसमें 500 रुपए के 54 नोट मिले। इसके अलावा नई साफी, बीड़ी का बंडल और नया कीपैड मोबाइल भी मौके से बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि रामराज के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र का पूर्व में निधन हो चुका है, जबकि छोटा पुत्र देशराज भीलवाड़ा में कार्यरत है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गुर्जर समाज के बड़ी संख्या में लोग भी अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी रामसिंह चौधरी निवासी निवारिया ने बताया कि उनके सामने ही ट्रेलर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, जिससे रामराज सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने ट्रेलर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here