Sunday, November 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाड़े से दो भैंसें चुराकर पिकअप से फरार हुए चोर

बाड़े से दो भैंसें चुराकर पिकअप से फरार हुए चोर

विरोध करने पर ग्रामीणों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवाड़ मोड़ पर गत शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बाड़े में बंधी दो भैंसें चुरा ले जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित मांगीलाल कीर पुत्र ताराचन्द ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने स्थित बाड़े में उसकी व उसके भाई की भैंसें बंधी हुई थीं। रात करीब दो बजे जब भैंस का बच्चा चिल्लाने लगा, तो उसकी नींद खुली। बाहर आकर देखने पर बाड़े से दो भैंसें गायब मिलीं। मांगीलाल ने जब छत पर जाकर देखा तो पास ही स्थित पाल पर कुछ अज्ञात व्यक्ति भैंसों को पिकअप गाड़ी में चढ़ा रहे थे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख चोरों ने अफरा-तफरी में उनके ऊपर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की और भैंसों को लेकर कोटा की ओर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर देवली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here