Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऑल इंडिया एग्रो डीलर्स एसोसिएशन और राजस्थान एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिला कृषि आदान विक्रेता संघ टोंक द्वारा एक दिवसीय हड़ताल (महाबंद) का किया गया।
कृषि आदान विक्रेता संघ टोंक के जिलाध्यक्ष रामावतार मित्तल ने बताया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाया। विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के माध्यम से प्रेषित किया। संघ से जुड़े रोहित जिंदल ने बताया कि इससे पहले सुबह 10 बजे एक होटल में कृषि आदान विक्रेताओं की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें काफी संख्या में विक्रेताओं ने भाग लेकर अपनी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में विरोध को और तेज किया जाएगा।


