Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली के बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला

देवली के बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला

पुलिस जांच में


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार सुबह एक निजी बैंक के परिसर में हाउसकीपिंग (सब स्टाफ) का काम करने वाले कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आने के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी 36 वर्षीय धनराज मीणा पुत्र हरिसिंह मीणा निवासी जालमपुरा थाना जहाजपुर व हाल निवासी आईपीएस स्कूल के पीछे जयपुर रोड देवली है। बताया गया कि वह सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रोजाना केनरा बैंक में साफ-सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह बैंक का अन्य स्टाफ पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया।

अंदर पहुंचने पर कर्मचारी का शव ऊपर की तरफ फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू सहित सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण जाट, राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्मचारी की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फंदा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here