Friday, November 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहादेव मीणा ने प्रधान पद के लिए दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की...

महादेव मीणा ने प्रधान पद के लिए दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की ओर से मैदान में


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली में प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर कांग्रेस की ओर से महादेव मीणा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

सुबह करीब 10:15 बजे वे समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे और प्रधान पद के लिए नामांकन आरओं रूबी अंसार के समक्ष प्रस्तुत किया। इससे पहले महादेव को शपथ दिलाई गई। नामांकन के दौरान सांसद हरिश्चंद्र मीणा के निकटतम एवं विश्वसनीय नेता राहुल बलसोरा, नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख आशाराम धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल तथा सांसद के सचिव मोहम्मद असलम सहित अन्य मौजूद रहे। महादेव मीणा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हैं तथा पूर्व में पंचायत समिति देवली के उपप्रधान रह चुके हैं। प्रधान पद के लिए उनके नाम की संभावना दैनिक ब्यूरो ने पहले ही जताई थी। महादेव मीणा के प्रस्तावक वार्ड नंबर 23 के कवरीलाल है।

कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के चलते प्रधान पद पर पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। अब निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रधान पद को लेकर अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here