Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली में प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर भाजपा की ओर से भी धर्मराज मीणा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया हैं।

धर्मराज मीणा वार्ड नंबर 24 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद के चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन के दौरान वार्ड नंबर एक के पंचायत समिति सदस्य विमल जैन प्रस्तावक के रूप में उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा की ओर से प्रधान पद के लिए धर्मराज मीणा के मैदान में उतरने से निर्वाचन प्रक्रिया में मुकाबले की स्थिति बनी है। पंचायत समिति देवली में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बीच भाजपा ने प्रधान पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारकर चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी की है। अब प्रधान पद के निर्वाचन पर सभी की नजरें टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को 17 मत मिल सकते हैं। इस दौरान भाजपा नेता तनसुख बैरवा, संजय सिंहल, गोपाल मित्तल समेत मौजूद थे।



