Thursday, November 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमतदाता जागरूकता एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

मतदाता जागरूकता एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान और रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरू हुआ।

प्रधान के चुनाव शुक्रवार को, कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, पूर्व उप प्रधान के नाम पर बन सकती है सहमति

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रोफेसर शकीला नकवी के नेतृत्व में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्राचार्य वर्मा ने मतदान को लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए विवेकपूर्ण मतदान का आह्वान किया, वहीं प्रो. नकवी ने निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। दूसरी ओर छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई समिति की संयोजक सहायक आचार्य सुमन मीना व सदस्य प्रियंका शर्मा के निर्देशन में चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आगाज हुआ।

सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले दिन देवली की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्य रजिया बानो, गायत्री चौधरी, शकुंतला और सुनीता ने छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस आयोजन में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा मीना और डॉ. शकीला नकवी का सक्रिय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here