Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए देवली में 29 नवम्बर को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल परिसर में जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से लगाया जाएगा।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति एवं मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।



