ऊंचा पंचायत ने जेसीबी से हटवाई बबूल की झाड़ियां, ग्रामीणों को मिली राहत
Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा की ओर से स्वच्छता एवं सुगम आवागमन व्यवस्था को लेकर ज्योति कॉलोनी स्थित राधे-कृष्णा कॉलोनी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटवाया गया। नवनिर्वाचित सरपंच ललिता रेगर की ओर से धर्मेंद्र रेगर की मौजूदगी में करवाए गए इस कार्य से मार्ग की सफाई हुई तथा सड़क की चौड़ाई और दृश्यता स्पष्ट हुई। झाड़ियों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों को राहत मिली। ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाए जा रहे हैं।
अधिवक्ता से सरपंच बने बाबूलाल, संभाला पदभार
देवली बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष बाबूलाल ने सोमवार को देईखेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन देवली की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वर्तमान बार संघ अध्यक्ष ललित चौहान समेत अधिवक्ता मौजूद थे।



