Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कलां निवासी शिवराज सिंह की पुण्य स्मृति पर आगामी 29 नवंबर रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर जिला अंधता नियंत्रण समिति बूंदी, श्रीजी जन सेवा ट्रस्ट बूंदी के आर्थिक सहयोग तथा नीमच आई हॉस्पिटल बूंदी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। ग्राम पंचायत डाबर कलां परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। शिविर के दौरान सभी मरीजों की आंखों की संपूर्ण जांच निःशुल्क की जाएगी और मरीजों का पंजीयन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। आयोजक शक्ति सिंह, रणजीत सिंह के अनुसार जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को भोजन, वार्ड, चश्मा, दवाइयां, लेंस प्रत्यारोपण एवं परिवहन की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी।
ऑपरेशन वाले मरीजों को अपने साथ एक फोटो, पहचान पत्र तथा आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा।


