भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बार एसोसिएशन देवली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ को (जयपुर) को ज्ञापन प्रेषित कर देवली में पिछले 8 वर्षों से संचालित अस्थाई अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) कैंप कोर्ट को स्थायी करने की मांग उठाई है।
साथ ही अधिवक्ताओं ने 34 वर्ष पहले स्थापित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (मुंसिफ) न्यायालय को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) स्तर पर क्रमोन्नत करने का आग्रह किया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित चौहान और सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सौपे गए इस पत्र में बताया गया कि वर्तमान में देवली के तीनों स्थानीय न्यायालयों में कुल 3926 मुकदमे विचाराधीन हैं। इसके अतिरिक्त देवली, दूनी, घाड़ और नासिरदा थाना क्षेत्रों के लगभग 830 से अधिक प्रकरण व करीब 750 अपीलें टोंक जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न न्यायालयों में लंबित चल रही हैं।
मुकदमों की इस भारी संख्या को देखते हुए आमजन व पक्षकारों को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने के लिए एडीजे कोर्ट का स्थायीकरण तथा मुंसिफ कोर्ट का क्रमोन्नयन न्यायहित में आवश्यक बताया गया है।


