मूंगफली, तिल और गुड़ से बने पारंपरिक खाद्य पदार्थों के बाजार सजने लगा
Deoli News 20 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम में सर्दी की रंगत घुलने के साथ ही शहर के बाजारों में खानपान की पसंद भी बदलने लगी है। सर्दियों में पसंद किए जाने वाले तिल, गुड़ और मूंगफली से बने पारंपरिक खाद्य पदार्थों की दुकानें सजने लगी हैं।
बाजार में गजक, तिलपट्टी, गुड़ पट्टी, रेवड़ी, शक्कर पट्टी सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और नमकीन उत्पादों की बिक्री शुरू हो गई है। सर्दियों में शरीर को ऊर्जा देने वाले तिल, गुड़ और मूंगफली से बने खाद्य पदार्थों का विशेष महत्व रहता है। इसी के चलते बाजार में तिल और गुड़ की गजक, तिलपट्टी, मूंगफली की चिक्की, गुड़ पट्टी, शक्कर की गजक, रेवड़ी और मूंगफली के नमकीन उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग स्वाद और किस्मों में उपलब्ध इन उत्पादों की मांग सर्दी बढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में परंपरागत मिठाइयों के साथ नए स्वाद और अलग-अलग पैकिंग में भी उत्पाद उपलब्ध होने लगे हैं।
तिल और गुड़ से बनी पट्टी, मूंगफली की चिक्की, दानेदार गजक तथा रेवड़ी जैसे उत्पाद लोग घरों में खाने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों को देने के लिए भी खरीदते हैं। सर्दियों के दौरान इन खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने से मिठाई और नमकीन विक्रेताओं को भी सीजन का इंतजार रहता है। शहर में गजक, तिलपट्टी और अन्य सर्दियों के खाद्य पदार्थों के विक्रेता कृष्णा कन्फेक्शनरी के संचालक मुकेश मित्तल ने बताया कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही तिल और गुड़ से बने उत्पादों की आवक शुरू हो गई है।
बाजार में गजक, तिलपट्टी, गुड़ पट्टी, रेवड़ी और मूंगफली से बने विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होने लगे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ इनकी बिक्री में भी तेजी आने की उम्मीद है। इन खाद्य पदार्थों के माल आने शुरू हो चुके हैं।


