Thursday, November 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य


Deoli News 19 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। तिथियों के अंतर के कारण 20 नवम्बर शुक्रवार को स्मार्त परंपरा तथा 21 नवम्बर शनिवार को वैष्णव परंपरा के अनुसार देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल दशमी शुक्रवार सुबह 7:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी शुरू होकर शनिवार सुबह 6:32 बजे तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 7:34 बजे और सूर्यास्त शाम 5:42 बजे होगा। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा, व्रत, मंत्र जाप और दीपदान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है।

शास्त्री ने बताया कि एकादशी संपूर्णा और विद्धा दो प्रकार की होती है। दशमी मिश्रित एकादशी को पूर्वविद्धा तथा द्वादशी मिश्रित एकादशी को परविद्धा कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वादशी मिश्रित एकादशी व्रत के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को व्रत पारण का समय दोपहर 1:10 से 3:18 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here