Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित समवशरण महामण्डल विधान के तीसरे दिन मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि आत्मा के विकास के लिए छोटे-छोटे नियमों का पालन ही पर्याप्त है।
मनुष्य को अच्छा लक्ष्य लेकर चलना चाहिए, क्योंकि लक्ष्य के अनुरूप ही फल प्राप्त होता है। मन ही व्यक्ति को नरक के दुःख, स्वर्ग के सुख और आत्मा में स्थिर होकर मोक्ष की प्राप्ति करा सकता है। मन की हलचल जीवन्तता का प्रतीक है, लेकिन उसका सही उपयोग करना महत्वपूर्ण है। धर्मसभा में मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि साधु और त्यागी वृत्ति का पालन उसी स्थान पर सहजता से संभव है, जहां श्रावक अपने व्रतों का पालन करते हैं। भगवान की सन्निधि प्राप्त करने वाला कभी दुःखी नहीं रह सकता।
उन्होंने कहा कि जिनालय में आकर धर्म-ध्यान के बजाय मनोरंजन में लगे रहने वाले व्यक्ति वास्तविक सुख प्राप्त नहीं कर सकते। भगवान की निकटता प्राप्त होना भी पुण्य का विषय है।
संबंधित पिछली न्यूज़:-


