Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में महिला के पति ने देवली पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मूलतः खेमा का झोपड़ा, मोरला तहसील जहाजपुर निवासी एवं हाल पटेल नगर देवली निवासी 28 वर्षीय विजय ने थाने में रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती है। गत 14 नवंबर अपरान्ह करीब 3:30 बजे वह अपने दो को साथ लेकर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा काम करने वाले सभी घरों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। महिला के पास मौजूद मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।


