Friday, November 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडायलिसिस कर्मचारी को 4 माह से वेतन नहीं, सेवाएं ठप होने की...

डायलिसिस कर्मचारी को 4 माह से वेतन नहीं, सेवाएं ठप होने की कगार पर

प्रभारी ने कंपनी को दी कार्रवाई की चेतावनी


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली में संचालित डायलिसिस सेंटर पर कार्यरत तकनीकी कार्मिक को पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण डायलिसिस सेवाएं बाधित होने की आशंका खड़ी हो गई है।

वेतन न मिलने से परेशान डायलिसिस टेक्नीशियन मनीष कुमार पारीक ने गत 4 नवम्बर को उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ.रविराज सिंह को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी व्यथा बताई और बकाया भुगतान की गुहार लगाई। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने डायलिसिस यूनिट का संचालन कर रही रीनल प्रोजेक्टो प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई) को सख्त नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस में कहा गया है गया है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कंपनी को नियमानुसार सभी बिलों का समय पर भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद फर्म द्वारा कर्मचारी का चार महीने का मानदेय रोक कर रखा गया है।

जिसके चलते जीवनरक्षक डायलिसिस सेवाएं बंद होने की गंभीर स्थिति बन सकती है और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने उसी दिन भेजे पत्र में संबंधित कंपनी को कहा कि पीड़ित कार्मिक के बकाया वेतन का भुगतान अगले 3 दिनों के भीतर बैंक खाते में सुनिश्चित किया जाए और वेतन रोके जाने का लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय को भेजा जाए।

तय समय सीमा में वेतन न मिलने या डायलिसिस सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में फर्म के खिलाफ उच्चाधिकारियों को अनुशासनात्मक कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। लेकिन फर्म की मनमानी के चलते अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वही कर्मचारी अब काम नहीं करने की असमर्थता जता रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here