Friday, November 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsधनतेरस पर टू-व्हीलर खरीदने उमड़ी भीड़, सोने-चांदी से लेकर झाड़ू और पूजन...

धनतेरस पर टू-व्हीलर खरीदने उमड़ी भीड़, सोने-चांदी से लेकर झाड़ू और पूजन सामग्री की हुई खरीदारी

हर पांच मिनट में शोरूम से निकली नई बाइक-स्कूटी


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धनतेरस पर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बाद शुभ मुहूर्त शुरू होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर दोपहिया वाहन खरीदने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

शहर के मुख्य बाजार स्थित टीवीएस कंपनी के राजस्थान मोटर्स शोरूम पर बाइक, स्कूटी और स्कूटर खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शोरूम से लगभग हर पांच मिनट में एक नया चमचमाता दोपहिया वाहन बाहर निकलता नजर आया। इसी तरह जयपुर रोड स्थित फोर व्हीलर शोरूम पर भी धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोगों ने नई कारों की खरीदारी की। वाहन खरीदने को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह बना हुआ था। शहर के मुख्य बाजार, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड और गुरुद्वारा रोड सहित प्रमुख बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही।

धनतेरस पर शुभ मानी जाने वाली पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। इस दौरान झाड़ू की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। वहीं परचून की दुकानों पर साबुत धनिया, कौड़ियां और मां लक्ष्मी से जुड़ी पूजन सामग्री सहित विभिन्न शुभ वस्तुओं की खरीदारी हुई। सोने-चांदी की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने परंपरा के अनुसार शगुन के तौर पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदे।

सुबह 10:30 बजे बाद धनतेरस की तिथि शुरू होने के साथ ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया और शहर में दीपावली की रौनक दिखाई देने लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here