Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पूजा-अर्चना के साथ जयंती मनाई गई। इस दौरान पं अशोक शर्मा एवं पं पवन गौतम के मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया गया।

उपस्थित लोगों ने सभी लोगों के निरोगी एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़, वरिष्ठ कंपाउंडर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, रामनिवास सेन, योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह, अफसाना बानो, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली बलराम मीणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिवजीराम प्रतिहार, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकांत पारीक, मानव सेवा संकल्प संस्थान अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, अशोक कुमार दुबे सहित जनसेवा समिति, पेंशनर समाज एवं मानव सेवा संकल्प संस्थान के सदस्य मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने भगवान धन्वंतरि की आरती भी की।


कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इसी तरह ब्लॉक के अन्य अस्पताल में भी भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। उल्लेखनीय है कि विवेकानंद कॉलोनी स्थित आयुर्वेद अस्पताल में हर वर्ष भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी जांगिड़ हर वर्ष यह आयोजन विधि विधान के साथ करवाते हैं।



