Thursday, April 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk11 जोड़े थामेंगे एक-दूसरे का हाथ, बनेंगे जीवन साथी

11 जोड़े थामेंगे एक-दूसरे का हाथ, बनेंगे जीवन साथी

सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को


Desk News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक में पीपल पूर्णिमा पर शुक्रवार सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस मांगलिक उत्सव का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे आर एन मैरिज गार्डन में पं राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण और पूजन के साथ किया जाएगा।

Oplus_16908288

इस दौरान सुबह 10 बजे गायत्री धाम से एक विशाल कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गुरुदेव राजकुमार शर्मा बग्गी में विराजमान रहेंगे और वर-वधू हाथी-घोड़ों व विशेष वाहनों पर सवार होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। सम्मेलन समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस संस्कार में तोरण की रस्म घोड़ी पर ही निभाई जाएगी। मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कार्यकर्ताओं और दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।

व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए तुलसी मैरिज गार्डन में सुबह से शाम तक भोजन व स्वल्पाहार की लगातार सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि आर एन मैरिज गार्डन में जलपान के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d