Friday, October 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की आहट, पंखे और एसी हुए बंद

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की आहट, पंखे और एसी हुए बंद

दीपावली पर ठंड बढ़ने के आसार, पिछले 24 घंटे से आसमान में छाए बादल


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले 24 घंटे से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। आसमान में लगातार बादल छाए रहने और बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बनी हुई है। इससे लोगों को कम से कम शरीर को पूरा ढकने पर मजबूर कर दिया।

हालात यह हैं कि लोगों ने घरों और दुकानों में पंखे व एसी बंद कर दिए हैं। इससे पहले गुरुवार को करवा चौथ के दिन भी सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद रात को तेज ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज और बदल दिया। इसके चलते लोगों को पंखे और एसी बंद करने पड़े। शुक्रवार सुबह भी ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा और आसमान में बादल छाए रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम में आई ठंडक का असर जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। घरों में छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए जाने लगे हैं। वहीं दुकानों पर भी पंखे और एसी पूरी तरह बंद हो चुके हैं।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों में चर्चा है कि इस बार दीपावली पर सर्दी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवाएं चलने की 30 से 35 प्रतिशत संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here