Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबस स्टैंड पर दो सर्राफा दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व सोने-चांदी...

बस स्टैंड पर दो सर्राफा दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पार

वारदात सीसीटीवी में कैद


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईंटूंदा मुख्य बस स्टैंड स्थित दो सर्राफा दुकानों को 28 अक्टूबर की रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने अपना निशाना बनाया। इसे लेकर परिवादी ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट के अनुसार बीती रात करीब 2:16 बजे तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने दुकानों के शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित दुकानदार आशुतोष स्वर्णकार पुत्र प्रेम शंकर स्वर्णकार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोर उनकी दुकान से एक किलोग्राम चांदी की कणकती, लगभग 500 ग्राम नए व पुराने चांदी के जेवर, 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र तथा गल्ले में रखे करीब 5 हजार रुपए नकद चुरा ले गए।

वहीं पास में ही स्थित पड़ोसी दुकानदार विशाल सोनी पुत्र नंदकिशोर सोनी की दुकान का भी शटर तोड़कर चोर 300 ग्राम की दो जोड़ी पायजेब, करीब 500 ग्राम चांदी की कतरन और 4 ग्राम 800 मिलीग्राम सोने की अंगूठी पार कर ले गए। वारदात के संबंध में दोनों पीड़ितों ने हनुमान नगर थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चोरी हुए जेवरात व नकदी की बरामदगी कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here