Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनई शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों पर हुआ मंथन, 110 विद्यार्थी हुए शामिल

नई शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों पर हुआ मंथन, 110 विद्यार्थी हुए शामिल


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में बुधवार को पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजारबाग टोंक के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ट्विनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आनंददायक शिक्षा के अवसर प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश पारीक, उप-प्रधानाचार्य नीलू पंवार सहित शिक्षकों के साथ लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य नवरत्न मित्तल एवं प्रधानाध्यापक डीआर मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वोत्तम शैक्षणिक प्रथाओं के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। इसमें नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, अनुभवात्मक अधिगम, डिजिटल शिक्षा, पुस्तकालय एवं पठन संस्कृति, कला-एकीकृत शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, सहयोग की भावना और व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर भी बल दिया गया। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप सहयोगात्मक एवं अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करने के साथ दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक समन्वय मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में सार्थक रही।

आयोजन में केंद्रीय विद्यालय देवली के शिक्षक संजय सिंह राव, विजय सिंह, लक्ष्मण कुमार, दीपक कुमार टेलर तथा बाबूलाल मीणा का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here