Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के इंद्रपुरा निवासी एवं निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
उन्होंने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र भेजकर वर्तमान परिस्थितियों एवं अपने व्यक्तिगत विचारों के आधार पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय बताया है। अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे हैं तथा निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य के रूप में क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने की बात कही है।



