Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली के तत्वावधान में आयोजित डांडिया महोत्सव के आठवें दिन पार्षद चंद्रकांता जैन, कविता जैन, श्यामा गर्ग, ललता देवी, सोना देवी, रानी देवी एवं रवि बलसोरा ने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव के दौरान आयोजित ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में स्वाति योगा ग्रुप ने प्रथम, शिवानी ग्रुप ने द्वितीय, जय महेश ग्रुप ने तृतीय तथा कुमकुम ग्रुप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता ग्रुपों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। डांडिया की प्रतिदिन प्रतियोगिता हो रही है। वही प्रतिभागियों में भी खासा उत्साह है।



