Tuesday, October 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकेशव शाखा पर विजया दशमी पर शस्त्र पूजन किया

केशव शाखा पर विजया दशमी पर शस्त्र पूजन किया


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली खण्ड के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा पर मंगलवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी स्वयंसेवक सुबह 7 बजे पूर्ण गणवेश में केशव शाखा पर एकत्रित हुए। उत्सव के दौरान मुख्य वक्ता दिनेश गौतम (पूर्व सामाजिक समरसता क्षेत्रीय प्रमुख, विहिप राजस्थान) का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने बौद्धिक विचार रखते हुए संगठन और समाज निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही परंपरा अनुसार विधिवत शस्त्र पूजन का आयोजन भी संपन्न हुआ।

खण्ड व्यवस्था प्रमुख प्रहलाद साहू के अनुसार इस आयोजन में नन्द सिंह, पप्पूलाल, गोपाल नागर, सीताराम गर्ग, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश, हिमांशु और आरव सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here