Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकरवा चौथ : रात 8:36 बजे होगा चंद्रोदय, बाजारों में भी रौनक

करवा चौथ : रात 8:36 बजे होगा चंद्रोदय, बाजारों में भी रौनक


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर देवली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ है।

वहीं महिलाएं श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं। मनिहारी की दुकानों पर भी करवा चौथ से जुड़ी सामग्री की खरीदारी हो रही है। हालांकि ग्राहकी ज्यादा बुधवार को रहेगी। ज्योतिषाचार्य मनु ज्योतिष संस्थान टोंक बाबूलाल शास्त्री के अनुसार करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। अविवाहिताएं भी मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत करती हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6:48 बजे और सूर्यास्त शाम 5:55 बजे होगा। चंद्रोदय रात 8:36 बजे बताया गया है।

व्रत के दौरान महिलाएं सूर्योदय से पहले भोजन करती हैं और चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। बाबूलाल शास्त्री के अनुसार करवा चौथ की पूजा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा की जाती है। पूजन के समय देव प्रतिमाओं का मुख पश्चिम दिशा में तथा महिलाओं का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिन करवा चौथ की कथा सुनने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि व्रत और पूजन से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here