Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का दिया संदेश

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का दिया संदेश


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में मंगलवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के अंतर्गत ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो : प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा एवं आधुनिक समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन और केंद्र की नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल देवली के चिकित्सक डॉ. पीएल जांगिड़ ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को शिक्षा, खेल, अनुशासन और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर नशे से दूर रहना चाहिए। प्राचार्य ने आयुर्वेद में शरीर और मन के संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गंभीर नशे की स्थिति में नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क करने की आवश्यकता बताई।

कार्यशाला में चिकित्सीय परामर्श, पारिवारिक सहयोग और पुनर्वास के महत्व पर भी चर्चा की गई। सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, सदस्य राम प्रसाद चौधरी और प्रियंका शर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान संकाय सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here