Thursday, October 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसड़क हादसा: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी...

सड़क हादसा: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर कृषि उपज मंडी के समीप गुरुवार दोपहर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल महिला का देवली अस्पताल में उपचार जारी है।

हनुमान नगर थाना पुलिस की के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार (26) पुत्र दयाराम बलाई निवासी झर बालापुरा, थाना सदर देवपुरा जिला बूंदी के रूप में हुई है। हादसे में उनकी पत्नी मोना (23) घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी के समीप एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक से नीचे गिर गए। हादसे में राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मोना के पैर में फ्रैक्चर हुआ। राजकुमार का सिर कुचल गया। सूचना मिलने पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को देवली चिकित्सालय लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मोना का चिकित्सक डॉ. गोपाल मीणा सहित चिकित्साकर्मियों ने उपचार किया। जानकारी के अनुसार दंपति जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि राजकुमार अपने चाचा के निधन पर जयपुर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कृषि उपज मंडी के समीप यह हादसा हो गया। उनकी पत्नी मोना जयपुर में एएनएम प्रशिक्षण ले रही हैं। दुर्घटना में शामिल टेंपो को पकड़ लिया गया है।

परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर हनुमान नगर थाने के पुलिसकर्मी लालाराम और टीकमचंद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत की तार-जाली काटकर फसल उजाड़ने का आरोप, विरोध पर दो लोगों से मारपीट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here