Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

अवैध बजरी से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसे लेकर दूनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार संथली रोड स्थित तन राजमहल तथा ग्राम मुण्डिया में अवैध बजरी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी सहित जब्त कर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। जबकि देवली थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here