Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने गुरुवार को देवली स्थित पंजीकृत मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में पंजीकृत 86 बालकों में से 55 उपस्थित मिले। न्यायाधीश ने बच्चों से बातचीत की तथा सक्षम बच्चों की संगीत गतिविधियां देखीं। उन्होंने भवन, बिस्तर, खेलकूद परिसर, शिक्षा, भोजन की गुणवत्ता, डाइट स्केल, साफ-सफाई, मनोवैज्ञानिक परामर्श और स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान परिसर में संचालित लीगल सर्विस क्लिनिक का भी अवलोकन किया गया। उपस्थित सुपरवाइजर आशा शर्मा को बच्चों के भोजन एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।



