Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक मई से शुरू हो गई है।
प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉलेज शिक्षा विभाग के विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए राजस्थान के मूल निवासियों के पास जन आधार पहचान पत्र या नामांकन संख्या होना अनिवार्य है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत निर्देश और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं सत्र की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होगी। अभ्यर्थी जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।



