Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessसंत "पुलक सागर" के स्वागत में बिछाए 'पलक-पावड़े'

संत “पुलक सागर” के स्वागत में बिछाए ‘पलक-पावड़े’

बंसल इंडस्ट्रीज पहुंचे राष्ट्रीय संत


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र रोपा स्थित बंसल इंडस्ट्रीज में शनिवार को राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर का आगमन हुआ। विहार के दौरान पहुंचे आचार्य का जैन समाज के श्रद्धालुओं ने यहां पादप्रक्षालन कर मंगल प्रवेश कराया।

इस दौरान फैक्ट्री संचालक अजीत जैन एवं उनके भाई प्रदीप जैन ने आचार्य का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। आचार्य पुलक सागर के आगमन पर फैक्ट्री संचालक अजीत जैन ने उन्हें मूंगफली एवं सरसों के तेल निर्माण की प्रक्रिया देखने तथा मार्गदर्शन देने का आग्रह किया, जिस पर आचार्य ने सहमति जताई। इसके बाद अजीत जैन ने फैक्ट्री में तेल निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूंगफली एवं सरसों की सफाई, कच्चे माल की गुणवत्ता, तेल निर्माण, शुद्धता एवं पैकिंग सहित विभिन्न चरणों में किस तरह गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है।

आचार्य पुलक सागर ने गुणवत्ता को व्यापार का प्रमुख आधार बताते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने फैक्ट्री में अपनाई जा रही प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। फैक्ट्री कर्मचारियों ने भी आचार्य से आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here