Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्कूली बच्चों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, हुई अरदास

स्कूली बच्चों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, हुई अरदास


Deoli News 21 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर स्थित श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शनिवार को आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रिंसिपल सोनम कंछल ने बताया कि बच्चों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नमन कर गुरुवाणी का श्रवण किया तथा गुरु के जीवन, त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेशों की जानकारी ली। इस दौरान ज्ञानीजी ने बच्चों के भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के लिए अरदास की। उन्होंने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here