Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर डिस्कॉम की ओर से आवश्यक विद्युत रखरखाव कार्य के चलते 1 नवंबर को देवली क्षेत्र के निवारिया एवं गांवड़ी 33/11 केवी जीएसएस से जुड़े गांवों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता (पवस) बीसलपुर, जयपुर डिस्कॉम देवली के अनुसार निवारिया जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे पोल्याड़ा, सिरोही, धांधोली, निवारिया, कंवरपुरा, संग्रामपुरा, बालापुरा, चांदली, सारदरा, उथरना एवं धाकड़ियावास सहित संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार गांवड़ी जीएसएस पर भी आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान गांवड़ी, राजमहल, कालानाडा, सतवाड़ा, नयागांव, देवीखेड़ा, कशालपुरा, कल्याणपुरा, दुर्गापुरा, रघुनाथपुरा एवं रूपारेल सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


