Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को देवली में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित होगा।
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। दौड़ पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू होकर नगरपालिका परिसर तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मियों, आमजन को बुलाया गया है। नगरपालिका प्रशासन ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की बात कही है।



