Friday, October 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद कैंप की तिथि घोषित

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद कैंप की तिथि घोषित


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और आसपास के मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए आगामी रविवार एक नवंबर को देवली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा। शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल कैंपस में होगा।

यहां शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी विशेषज्ञ टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैम्प में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर लाना होगा। मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की आहट, पंखे और एसी हुए बंद

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here