Sunday, November 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रत्याशियों के समर्थन में नरेश भी, डूब क्षेत्र में किया जनसंपर्क

प्रत्याशियों के समर्थन में नरेश भी, डूब क्षेत्र में किया जनसंपर्क


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार शाम बीएसएस प्रमुख नरेश मीणा ने क्षेत्र के मालेड़ा, थांवला और नासिरदा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान वे प्रधान गुर्जर के समर्थन में नासिरदा में आयोजित सभा में भी शामिल हुए।

उनके समर्थक लोकेश धाकड़ ने बताया कि सभा में नरेश मीणा ने डूब क्षेत्र में बढ़ती नशे की बिक्री और प्रशासन की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने सांसद-विधायकों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। साथ ही हिमांशु धाकड़ प्रकरण का जिक्र करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। उन्होंने डूब क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लोगों के हर सुख-दुख में वे साथ खड़े रहेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर उनके इस जनसंपर्क को प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here