Saturday, October 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनई सरपंच ने संभाली कमान, पेयजल संकट व सड़क समस्या का मुद्दा...

नई सरपंच ने संभाली कमान, पेयजल संकट व सड़क समस्या का मुद्दा उठा


Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की ऊंचा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ललिता देवी रैगर ने उप सरपंच उम्मेदसिंह राणावत एवं सभी वार्ड पंचों के साथ पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने साफा बंधवाकर और फूल-मालाएं पहनाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र रैगर, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र भंवर सिंह मीणा, पूर्व सरपंच रामराज मीणा, पूर्व उप सरपंच प्रभुलाल माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नई टीम के कार्यभार संभालने के साथ ही ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं, लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

40 साल पुरानी पानी की टंकी जर्जर, 9 किमी सड़क बदहाल

ग्राम पंचायत आंवा में पेयजल संकट और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री निहाल सोनी ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव की पेयजल आपूर्ति का मुख्य आधार 40 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी है, जिससे सुचारू जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

वही आंवा से चांदली माताजी मंदिर तक करीब 9 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। निहाल सोनी के साथ मुकेश जैन, देवा गुर्जर, हर्षित सोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक से दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here