Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमैकेनिक की दुकान पर रिपेयरिंग के लिए आई वेन में लगी आग

मैकेनिक की दुकान पर रिपेयरिंग के लिए आई वेन में लगी आग

दमकल ने समय रहते पाया काबू


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में कोटा रोड स्थित रंगमहल होटल के पास गुरुवार को रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक की दुकान पर आई एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कुछ देर के लिए यहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।

दमकल की सूचना के अनुसार वेन में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। अचानक वन में आग लग गई। यह घटना शाम करीब 4:50 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और नगर पालिका दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। फायरमैन नीरज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर दमकल पहुंचने से संभावित नुकसान टल गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोटा रोड पर भी मैकेनिक की दुकान के बाहर लंबे समय से खड़ी एक कार में आग लगने की घटना सामने आई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here