शाम 5 बजे से होगा वितरण
Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट में सोमवार को 651 किलो अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।
शाम 5 बजे भगवान को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अन्नकूट आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट परिसर में प्रसादी तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की ओर से अनाज, दाल, सब्जियां, घी, तेल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री मंदिर ट्रस्ट को भेंट की गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुनील कुमावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव के तहत भगवान को भोग
लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।


