Friday, November 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदीपावली पर भी नहीं जगमगाया दूनी-सरोली रोड, स्ट्रीट लाइटें बंद

दीपावली पर भी नहीं जगमगाया दूनी-सरोली रोड, स्ट्रीट लाइटें बंद


Dooni News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल दूनी की ओर से क्षेत्र में विकास और सौंदर्यीकरण के दावों के बीच दूनी-सरोली मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं होने से शहरवासियों में नाराजगी है।

इस मार्ग पर लाखों रुपए की लागत से नए विद्युत पोल, खंबे और लाइटें लगाने के बावजूद दीपावली के पर्व पर भी पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले मार्ग पर नए पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें फिट की गई थीं। उम्मीद थी कि दीपावली तक लाइटें चालू हो जाएगी, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने से रोशनी की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। व्यस्त मार्ग पर रात के समय अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। विशेषकर रात में आवागमन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि जब लाइटें लगा दी गई हैं तो उन्हें चालू करवाने की व्यवस्था भी समय पर होनी चाहिए थी। त्योहार के अवसर पर भी रोशनी नहीं होने से पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लाइटों का बिजली कनेक्शन करवाकर उन्हें शीघ्र चालू करने की मांग की है, ताकि मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here