Thursday, November 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली-उनियारा विधानसभा में 2.99 लाख मतदाता पंजीकृत, 11 दिसंबर तक दर्ज करा...

देवली-उनियारा विधानसभा में 2.99 लाख मतदाता पंजीकृत, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

जिले में कुल 11.04 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची प्रकाशित


Desk News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत गुरुवार को अन्य क्षेत्र के साथ देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 99 हजार 68 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें एक लाख 56 हजार 4 पुरुष एवं एक लाख 43 हजार 64 महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 341 मतदान केंद्र स्थापित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल 11 लाख 4 हजार 100 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप सूची के प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने अथवा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से ऑनलाइन वोटर्स पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा संबंधित बीएलओ के जरिए आवेदन किया जा सकता है।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 के साथ आगामी 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से कहा है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here