Tuesday, November 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्नेह मिलन में पुलिस और पत्रकारों के बीच हुआ संवाद, कानून व्यवस्था...

स्नेह मिलन में पुलिस और पत्रकारों के बीच हुआ संवाद, कानून व्यवस्था पर चर्चा


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस थाने में सोमवार देर शाम थाना प्रभारी प्रीति रतन और स्थानीय पत्रकारों के बीच दीपावली स्नेह मिलन बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस और मीडियाकर्मियों ने आपसी संवाद कर शहर के विभिन्न मुद्दों और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने कहा कि मीडिया पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच अहम कड़ी है। कई बार मीडियाकर्मियों से पुलिस को भी महत्वपूर्ण सूचनाएं और इनपुट मिलते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका और सहयोग महत्वपूर्ण है। बैठक में पत्रकारों ने त्योहार के दौरान तेज आवाज में पटाखे छोड़ने व ध्वनि प्रदूषण फैलाने और तेज रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं गोवर्धन पूजा के दौरान एक-दूसरे पर आतिशबाजी जलाकर फेंकने की गलत परिपाटी पर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने ऐसे हुड़दंग करने वाले युवकों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि गोवर्धन पूजा के दौरान आतिशबाजी फेंककर हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here