Tuesday, November 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचार दिन से जल संकट, त्योहार पर पानी के लिए मोहताज लोग

चार दिन से जल संकट, त्योहार पर पानी के लिए मोहताज लोग


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की अंबापुरा कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना की लाइन कथित तौर पर टूटने से पिछले चार दिनों से जलापूर्ति बाधित है। 

इसके चलते कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। त्योहार के मौके पर भी लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार नल संचालन करने वाले राहुल ने उन्हें बताया कि पेयजल लाइन टूटी हुई है। इस संबंध में ठेकेदार को फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं कॉलोनी निवासी रामविलास शर्मा, महेश, मुकुट बिहारी धाकड़, महेश शर्मा, राजेश गवारिया और खुशीराम धाकड़ सहित अन्य लोगों ने बताया कि चार दिन से पानी नहीं आने के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने संबंधित विभाग से लाइन व समस्या की जांच कर जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here