Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु नानक जयंती को लेकर देवली में गुरु नानक नाम लेवा संगत की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 13 नवंबर से होगी।

आयोजन से जुड़े प्रीतपाल सिंह समेत संगत के सदस्यों ने बताया कि प्रभातफेरी प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी। इस दौरान संगत गुरु नानक देवजी के उपदेशों और गुरवाणी का स्मरण करते हुए प्रभातफेरी में शामिल होगी। वही पवित्र नाम का गुंजन प्रभातफेरी में रहेगा। उन्होंने गुरु नानक नाम लेवा संगत से प्रतिदिन सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर प्रभातफेरी में भाग लेने की बात कही है।
must read : महिलाओं ने की भाई दूज की पूजा, भाइयों की लंबी उम्र की कामना की


