Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली अभिभाषक संघ के आगामी चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत एक दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 2 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जबकि 3 एवं 4 दिसंबर को सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। वहीं 7 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी तथा शाम 5 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसी तरह मतदान 11 दिसंबर को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित चुनाव के लिए एडवोकेट रामधन चौधरी, शिवजीराम डडवाडिया एवं रमेश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संघ में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।



